
शेयर बाजार में 7 अप्रैल, 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी लागू होने के बाद से दुनियाभर के शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। भारतीय शेयर बाजार भी अब पूरी तरह से इसकी चपेट में आ गया है। सोमवार, 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स करीब 3914.75 अंकों की गिरावट के साथ 71,449.94 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 1146 अंकों की गिरावट के साथ 21,758.40 अंकों पर खुला। आज कई प्रमुख कंपनियों के शेयर 10-10 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। बताते चलें कि ट्रंप के फैसले के बाद से अमेरिकी शेयर बाजार में विनाशकारी गिरावट देखने को मिल रही है।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है…
नवीनतम व्यापार समाचार